Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » चिरैयाकोट रामलीला कमेटी का चुनाव सम्पन्न,फिर अध्यक्ष बने प्रेमचंद मौर्य

चिरैयाकोट रामलीला कमेटी का चुनाव सम्पन्न,फिर अध्यक्ष बने प्रेमचंद मौर्य

मऊ। जनपद के चिरैयाकोट नगर स्थित श्री रामलीला समिति युसुफाबाद चिरैयाकोट के प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को रामलीला प्रांगण में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच  सकुशल सम्पन्न हुआ।

मिली खबर अनुसार सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी एवं चिट्स आजमगढ़ के निर्देश पर निर्वाचन अधिकारी लल्लन सिंह यादव के नेतृत्व में कराए गए रामलीला समिति के चुनाव में अध्यक्ष, संचालक,उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, आडिटर व चार सदस्य पद हेतु समिति के अंतिम सूची में नामित 8 सदस्यों के बीच हुआ।

जिसमें अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य, संचालक मनोज कुमार, मंत्री अशोक कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार,आडिटर महेन्द्र प्रसाद व सदस्य पद पर प्रदीप पाण्डेय व कालिका प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए ।

जबकि निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सोहनलाल टाडमाली का नामांकन पत्र प्रस्तावक व समर्थक के अभाव में निरस्त कर दिया गया। उसके बाद निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को अशोक कुमार अश्क, सुभाषचंद्र जायसवाल, भूपेन्द्र मौर्य, सत्यनारायन चौरसिया, रामकुमार जायसवाल आदि लोगों ने माल्यार्पण कर बधाई दिया।

ज्ञात हो कि पिछले कुछ वर्षों से रामलीला कमेटी प्रबंध समिति को लेकर दो पक्षों में काफी विवाद चल रहा था, जिससे इस निर्वाचन  के दौरान विवाद की प्रबल संभावना को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे और अंततःचुनाव सकुशल संपन्न हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *