Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सड़क निर्माण, क्षुब्ध सभासदों ने कार्य रोका

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सड़क निर्माण, क्षुब्ध सभासदों ने कार्य रोका

मऊ।जनपद के चिरैयाकोट नगर पंचायत परिक्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क में कथित आनियमितता और घटिया सामग्री से निर्माण को लेकर सभासाद क्षुब्ध हैं। निर्माण कार्य को रोककर संबंधित अधिकारियों से अविलंब जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।
उक्त के संबंध में मिली जानकारी अनुसार स्थानीय तकिया बाजार स्थित नेहरू गुप्ता के मकान से रसूलपुर नहर पुलिया तक दुरी लगभग 500 मीटर हेतु सीसी रोड का निर्माण किया जाना है। बताते हैं की उक्त निर्माण कार्य में जारी टेंडर मानक के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है, जिसे लेकर बुधवार को नगर के सभासदों यशवंत उपाध्याय, शशिकांत आतिशबाज,मनोज वर्मा और कमालुद्दीन आदि ने दर्जन भर लोग के साथ मौके पर पहुंचकर हो रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया, जिस दौरान यह पाया गया कि टेंडर के अनुसार उक्त कार्य नहीं हो रहा है। उनका आरोप है कि सड़क पर पत्थर की गिट्टी लगभग 5 इंच मोटाई में डालकर रोलर से दबाने के उपरांत ही सीसी कार्य होना चाहिए। किंतु ठेकेदार द्वारा उक्त मार्ग पर बगैर गिट्टी डलवाये ही सीधे-सीधे भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है।तथा पूर्व के पीच का खुदाई कर निकाली गई गिट्टी के ऊपर ढलाई का काम किया जा रहा है जो कि गलत है।
सभासदों ने बताया कि लगभग 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली उक्त सड़क में लगभग 6 इंच मोटी सीसी ढलाई होनी चाहिए जबकि कहीं 5 तो 6 इंच ही हो रही है। चूंकि मानक अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है और बुलाने पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आ रहे हैं ।इसलिए हो रहे निर्माण कार्य को संबंधित अधिकारियों को सूचित करते हुए रोका गया है,और जब तक मानक अनुसार कार्य नहीं होगा तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा ।उक्त विषय को लेकर संबंधित सभासदों में निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों से बात कर वस्तु स्थिति जानना चाहा तो कोई भी मौके पर आना मुनासिब नहीं समझा ।जबकी अधिसाशी अधिकारी सीएल तिवारी ने जांच कराकर कार्य को मानक अनुसार कराए जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *