Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » शोक की लहरः चिरैयाकोट के हाफिजपुर के पूर्व प्रधान झिनकू राम का निधन

शोक की लहरः चिरैयाकोट के हाफिजपुर के पूर्व प्रधान झिनकू राम का निधन

मऊ। जनपद के चिरैयाकोट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हाफिजपुर के पूर्व प्रधान झिनकू राम का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे चिरैयाकोट क्षेत्र और आस- पास के गांवों में शोक की लहर दौड गई।वे अपने कार्यकाल में विकास कार्यों और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों और ग्रामीणों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हए इसे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।बहजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता डाक्टर और समाजसेवी झिनकू राम का 71 वर्ष की उम्र में शनिवार की रात लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरेक्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
डॉ. झिनकू राम का लबा राजनीतिक और सामाजिक सफर क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा। शैक्षणिक रूप से स्नातक व बी.एड. होने के साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रो-होम्योपैथी से बी.एच.एम.एस. की उपाधिली थी और क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर के रूप में लगातार जनता की सेवा कर रहे थे।
उनका प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव बेहद समृद्ध था। वे हाफ़िज़पुर से लगातार पांच बार ग्राम पचायत सदस्य चुने गए।बसपा में पूर्व सेक्टर अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने वाले डॉ. राम ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य चिरैयाकोट प्रभा देवी के प्रतिनिधि और रानीपुर की पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्यामपति देवी के प्रतिनिधि के रूप में भी क्षेत्र के विकास में अग्रणी भ़मिका निभाई। उनके निधन को स्थानीय राजनीति और समाज के लिए एक अप्रणीय क्षति बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *