October 17, 2026 1:36 am

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मऊ: बसपा को लगा तगड़ा झटका, पूर्व प्रत्याशी धर्म सिंह गौतम ने छोड़ी पार्टी, आकाश आनंद का मामला बना वजह

मऊ: बसपा को लगा तगड़ा झटका, पूर्व प्रत्याशी धर्म सिंह गौतम ने छोड़ी पार्टी, आकाश आनंद का मामला बना वजह

मऊ। उत्तर प्रदेश में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।
खबर आ रही है कि मऊ जिले की मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित के पूर्व प्रत्याशी रहे धर्म सिंह गौतम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
श्री गौतम ने अपना इस्तीफा सीधे तौर पर बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद को सभी पदों से हटाए जाने और पार्टी से बार-बार निष्कासित किए जाने के फैसले के विरोध में दिया है।
गुरुवार को एक कार्यक्रम में उन्होंन इस्तीफा की घोषणा करते हुए कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के इस फैसले से बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा जहां एक तरफ 2027 में सत्ता में वापसी के लिए आकाश आनंद जी को पूरे उत्तर प्रदेश में भ्रमण करना चाहिए था, वहीं दूसरी तरफ उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
पार्टी नेतृत्व का यह फैसला राजनीतिक रूप से पूरी तरह गलत है।गौतम ने आगे कहा कि वह पार्टी के इस फैसले से बेहद दुखी हैं और इसी कारण वह बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता का त्याग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्र के एक प्रमुख नेता का इस्तीफा मऊ जनपद और पूर्वांचल की राजनीति में बसपा के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

Leave a Comment