October 17, 2026 2:16 am

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » गोरखपुर: गॉट टैलेंट में चमके सरस्वती शिशु मन्दिर के छात्र,मॉडल प्रेजेंटेशन में जीता प्रथम और द्वितीय पुरस्कार

गोरखपुर: गॉट टैलेंट में चमके सरस्वती शिशु मन्दिर के छात्र,मॉडल प्रेजेंटेशन में जीता प्रथम और द्वितीय पुरस्कार

गोरखपुर। नगर स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर के छात्रों ने अपनी मेधा का परचम लहराते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

जेसीआई गोरखपुर मिड टाउन द्वारा आयोजित जे सी आई सप्ताह के तहत गुरुवार को गोरखपुर क्लब में गाट टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,जिसमें विद्यालय के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करके जीत हासिल की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने क्विज ग्रुप डिस्कशन और आर-आर माडल प्रजेंटेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।तथा

उक्त प्रतियोगिता के आर-आर मॉडल प्रेजेंटेशन में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किए।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भैया स्वास्तिक पाण्डेय और अभिनव शर्मा की जोड़ी रही, जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त कर भैया अविरल श्रीवास्तव और उज्ज्वल साहनी ने विद्यालय को गौरवान्वित किया।

शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव ने सभी विजयी छात्रों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
छात्रों की इस गौरवमयी और विशेष उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डाॅ. कैलाश चन्द्र पति त्रिपाठी,मंत्री डा.अश्वनी कुमार वर्मा और कोषाध्यक्ष अभिषेक चटर्जी ने हर्ष व्यक्त किया ।
पश्चात इसके उपप्रधानाचार्य प्रदीप कुमार मिश्र,संरक्षक आचार्य प्रवीण मिश्र सहित विद्यालय के समस्त आचार्यगण ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Leave a Comment