October 17, 2026 2:16 am

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मऊ:धरती मां को पहनाएं पौधों का आभूषण-अजय सिंह ने हरीतिमा अभियान से जुड़ने का दिया संदेश

मऊ:धरती मां को पहनाएं पौधों का आभूषण-अजय सिंह ने हरीतिमा अभियान से जुड़ने का दिया संदेश

मऊ। जनपद के रानीपुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय करमी में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ‘ग्रीन स्कूल मुहिम’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदस्य विधान परिषद विक्रांत सिंह रिशु के प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने विद्यालय प्रांगण में 130 कामिनी और 8 ग्रीन कैक्टस के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा “वृक्ष धरती का आभूषण हैं। आप सभी धरती मां को आभूषण के रूप में पेड़ लगाकर उसकी रक्षा करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।”

शनिवार को कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि प्रतिनिधि को प्रतीक चिन्ह के रूप में एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस ग्रीन स्कूल मुहिम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, प्रधानाध्यापक मु. अयूब खां, आदर्श शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन मऊ के जिलाध्यक्ष बलिराम चन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, प्रदीप, बसन्त वैष्णव, ओपी मौर्य, अंजू सिंह, सुशीला, सीमा, विभा सिंह सहित विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।

Leave a Comment