
आज़मगढ़। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद स्वर्गीय ईशदत्त यादव की 27वीं पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी स्मृतियों को याद किया
शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित नेहरु हाल में सम्पन्न श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लोकसभा सांसद और मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने स्वर्गीय ईशदत्त यादव के योगदान को याद करते हुए कहा कि ईशदत्त यादव जैसे महान नेताओं ने चौधरी चरण सिंह और श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव के साथ कदम से कदम मिलाकर समाजवादी आंदोलन को मजबूत किया।
श्री यादव ने आगे कहा कि स्वर्गीय ईशदत्त यादव राज्यसभा में हमेशा गरीबों, किसानों और मजलूमों की आवाज बुलंद करते थे। वे नेताजी के बेहद विश्वासपात्र, करीबी और समाजवादी पार्टी के नीति निर्धारकों में से एक थे।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते आज जनता त्रस्त है। यह सरकार समाज में नफरत, धर्म और जाति के नाम पर द्वेष पैदा करके सत्ता में आई थी,लेकिन अब जनता महंगाई और बेरोजगारी से पूरी तरह तंग आ चुकी है।

उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी।
पूर्व मंत्री व सपा राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा “मुझे ईशदत्त यादव जी के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। नेताजी हमें जहां भी भेजते थे, हम साथ जाकर पार्टी संगठन को मजबूत करते थे। वे राज्यसभा में शोषितों और मजलूमों की मजबूत आवाज थे।
पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने स्वर्गीय ईशदत्त यादव को एक विद्वान अधिवक्ता और सच्चे समाजसेवी बताते हुए कहा कि वे अधिकारियों के दफ्तरों में जाकर गरीबों और मजलूमों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ डटकर लड़ाई लड़ते थे।
इस दौरान पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा उपस्थित जनसमूह का आह्वान करते हुए कहा कि ईशदत्त यादव जी की पुण्यतिथि पर हम सभी को संकल्प लेना होगा की 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।
कार्यक्रम को शिक्षक एमएलसी, विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, डॉ. संग्राम यादव विधायक, अखिलेश यादव विधायक, कमलाकांत राजभर विधायक, डॉ एच एन सिंह पटेल विधायक, पूजा सरोज विधायक, बेचई सरोज विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली,पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव गुड्डू, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर,पूर्व पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, यादव जयराम सिंह पटेल, देवनाथ साहु, लाइक अहमद, मुस्तेजाब आलम बाबू,वसीम अहमद, लल्लन चौहान,बबीता चौहान, श्यामदेव चौहान, दुर्गेश यादव, सूरज राजभर, कुणाल मौर्य, संतोष कुमार गौतम, जगदीश प्रसाद, गीत गिरी,द्रोपदी पांडेय, गुड्डी देवी, सना परवीन, शबनम खातून, सुनीता राजभर, सुनीता सिंह, डॉक्टर हरिराम यादव, हरिश्चंद्र यादव, राम आसरे चौहान, जगदीश यादव,अशोक यादव भोला, यादव कवि ने संबोधित किया।







