October 17, 2026 2:16 am

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मऊ के चिरैयाकोट में बेखौफ बदमाशों का ताण्डव, बाजार से घर लौट रहे युवाओं पर फायरिंग, एक की हालत नाजुक

मऊ के चिरैयाकोट में बेखौफ बदमाशों का ताण्डव, बाजार से घर लौट रहे युवाओं पर फायरिंग, एक की हालत नाजुक

मऊ। जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसेना बाजार के पास बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है।जिसमें सरसेना बाजार से घर लौट रहे दो युवकों को निशाना बनाया गया।

सोमवार शाम को घटित हुई इस घटना में सामिल बाइक सवार लगभग पांच बदमाशों ने तीन राउंड गोलियां चला दीं। जिसमें 25 वर्षीय अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।जानकारी के अनुसार रानीपुर थानान्तर्गत लखनआडीह (काझा) निवासी अवनीश (25) पुत्र सुरेश अपने साथी गोल्डी के साथ सरसेना बाजार से करीब 5:30 बजे एक बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था।

बताया जा रहा कि वह जैसे ही काझा की तरफ बढ़ सामने से दो बाइक पर सवार करीब पांच अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

मौके पर तीन राउंड गोलियों की गूंज से पूरा इलाका थर्रा उठा। गोली अनीश को जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही चिरैयाकोट थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल अनीश की नाजुक स्थिति को देखते हुए थानाध्यक्ष ने बिना वक्त गंवाए उसे अपनी देखरेख में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुटी हुई है। फिलहाल घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना के बाद से क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस बदमाशों की पहचान और धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जिसमें बदमाशों की एक बाइक पल्सर पुलिस को बरामद हो गई है

Leave a Comment