मऊ। जनपद के चिरैयाकोट थानान्तर्गत सरसेना स्थित पेट्रोल पंप के पास बदमाशों द्वारा घेरकर बाइक सवार को मारी गई गोली से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित लखनआडीह-काझा निवासी अवनीश कुमार 25 पुत्र सुरेश सोमवार शाम को गोल्डी के साथ सरसेना बाजार से बाइक द्वारा घर लौट रहा था अज्ञात बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। दोनों कुछ समझ पाते बदमाशों ने तमंचे से तीन राउंड गोलियां चला दी ,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ।
थानाध्यक्ष खुद लेकर भागे अस्पताल भागे जहां दम तोड दिया।जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख बदमाशों ने असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि सरसेना बाजार के पास अवनीश कुमार को बदमाशों ने घेरकर सिर में गोली मार दी थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।







