आजमगढ़ । जनपद के जहानागंज थाने पर करीब एक वर्ष से तैनात रहे लोकप्रिय थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा का स्थानांतरण बाद बुधवार को विदाई समारोह बेहद भावुक माहौल में संपन्न हुआ।
विदित हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर हमेशा खरे उतरने वाले और जनता के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले इस जांबाज पुलिस अधिकारी ने स्थानांतरण के बाद देर शाम बिलरियागंज थाने की कमान भी संभाल ली है।
श्री मिश्रा अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के आम जनमानस और प्रबुद्ध जनों के चहेते बने हुए थे। अपराध करने वाले आरोपियों की समय पर गिरफ्तारी और मामलों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही। वह लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहते थे और फ्लैग मार्च के जरिए कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश देते थे, जिससे अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहती थी।बुधवार को उनके विदाई समारोह में पुलिस कर्मियों के आंसू छलक पड़े। तो वहीं क्षेत्र में कुशल नेतृत्व क्षमता के धनी थानेदार साहब के तबादले की चर्चाएं क्षेत्र में काफी तेज थीं। यही कारण रहा कि विदाई के इस भावुक मौके पर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और आम नागरिकों ने उन्हें पुष्प गुच्छ तथा माला पहनाकर विदाई दी।इस दौरान थाने के पुलिस कर्मियों ने भी अपने अधिकारी को माला पहनाकर विदा किया।विदाई की इस घड़ी में कई पुलिस कर्मियों का दर्द उनकी नम आंखों से साफ झलकता नजर आया।







